पहला पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव 23 जुलाई से

नवभारतटाइम्स.कॉम
first paleoscience film festival from july 23 films focused on earths history will be showcased
nNBT न्यूज, लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जन भवन में ‘पृथ्वी 2026’ के आधिकारिक ब्रोशर का लोकार्पण किया। यह भारत और एशिया का पहला पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव है, जिसका आयोजन बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) द्वारा 23 से 25 जुलाई, 2026 तक बीएसआईपी सभागार में किया जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य पृथ्वी के इतिहास, जलवायु परिवर्तन और भू-धरोहर को दृश्य कथाओं के जरिए जनमानस तक पहुंचाना है। इसमें डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और विज्ञान कथा सहित सात श्रेणियों में फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। मौके पर बीएसआईपी निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर, डॉ. बिनीता फर्त्याल और महोत्सव संयोजक डॉ. निमिष कपूर मौजूद थे।