जिला अस्पताल में भोजन व्यवस्था के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT न्यूज, नोएडा : जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण पोषण मानकों के अनुरूप भोजन मिलता रहे, इसके लिए नई एजेंसी का चयन होने तक अंतरिम व्यवस्था की गई है।

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान भोजन की गुणवत्ता और पोषण मूल्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अस्पताल में प्रतिदिन कई मरीज भर्ती होते हैं, जिन्हें नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक भोजन वितरण में बाधा नहीं आने दी जाएगी।