‘लोड बढ़ोतरी वापस नहीं ली तो होगा आंदोलन’

नवभारतटाइम्स.कॉम
withdraw electricity consumer load increase or face protest employees and social organizations warn
n NBT न्यूज, लखनऊ : बिना अनुमति और पूर्व सूचना के बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाए जाने पर रविवार को विभिन्न कर्मचारी व सामाजिक संगठनों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। संगठनों ने कहा कि नियमों के विपरीत थोपे गए इस निर्णय को वापस न लेने पर आंदोलन किया जाएगा।

 आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता वंशराज दुबे ने आरोप लगाया कि सरकार ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने, जर्जर लाइनों के सुधार और बिजली आपूर्ति मजबूत करने की जगह अपनी विफलता का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही है। चेतावनी दी कि यदि निर्णय तत्काल वापस नहीं लिया गया तो आप प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। वहीं, यूपी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजिनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल ने कहा कि मनमाने तरीके से बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाना अनुचित है। यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि लोड बढ़ाने में कई स्तर पर गलतियां हुई हैं। जिम्मेदार अधिकारी इनमें जल्द सुधार करें, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली का लाभ मिल सके।