Entrepreneurs Troubled By Power Cuts Will Stop Work On Monday
बिजली कटौती के विरोध में काम बंद रखेंगे उद्यमी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर
पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में रोजाना हो रही बिजली कटौती ने उद्यमियों की परेशानी बढ़ा रखी है। इसकाे लेकर उद्यमियों का सब्र टूट गया है। बिना पूर्व सूचना कटौती से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होने, करोड़ों के नुकसान और समय पर ऑर्डर पूरे न होने की वजह से सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।अंसल API इंडस्ट्रियल पार्क प्लॉट ओनर्स वेलफेयर असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कंवर सिंह जून ने बताया कि हड़ताल के दौरान लगभग 100 इंडस्ट्रियल यूनिट्स में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। इस इंडस्ट्रियल एरिया में कई बड़ी और विदेशी कंपनियां भी हैं। उन्होंने बताया कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स की ओर से कामकाज पूरी तरह से ठप रखा जाएगा। यह निर्णय किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन तक इंडस्ट्री की पीड़ा और उनकी जायज मांग पहुंचाने के लिए लिया गया है।