LU में यूजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं आज से

नवभारतटाइम्स.कॉम
lu ug entrance exams begin today know complete details
n NBT न्यूज, लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में सत्र 2026-2027 के लिए यूजी और यूजी प्रफेशनल पाठ्यक्रमों में ऐडमिशन की प्रवेश परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा अवधि के दौरान परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं 12 जुलाई को समाप्त होंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्ट (पालियों) में होंगी।
 गेट पर अभ्यर्थियों का प्रवेश-पत्र देखकर ही अनुमति मिलेगी। परीक्षार्थी पैदल ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए गेट संख्या 1, 2, विवेकानंद द्वार, गेट संख्या 4 और 7 निर्धारित किए गए हैं।

ये चीजें प्रतिबंधित: फोन, बैग, कोई भी पाठ्य सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट।