सदन में शोर-शराबा नहीं देखना चाहता वोटर: महाना

नवभारतटाइम्स.कॉम
voter wants to see mlas performance not noise in the assembly satish mahana
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सदन के भीतर अपनी बात प्रभावी और जिम्मेदारी से रखनी चाहिए, क्योंकि सदन में व्यक्त विचार सीधे जनता तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि केवल वॉकआउट या शोर-शराबे से मतदाताओं तक संदेश प्रभावी ढंग से नहीं जाता, आज का मतदाता अपने विधायक का प्रदर्शन और मुद्दों पर उसकी भागीदारी देखना चाहता है।

महाना रविवार को विधानसभा में CII की युवा इकाई यंग इंडियंस की ओर से आयोजित यंग इंडिया पार्लियामेंट–2026, कानपुर चैप्टर के उद् घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी युवाओं की राजनीति में भागीदारी को जरूरी बताया। महाना ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद और संसदीय मर्यादा सर्वोपरि रहनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मॉक संसद लगाई।