Pcs Association To Prioritize Officers From 2014 Batch Onwards Opportunity For Leadership
PCS असोसिएशन में 2014 के बाद के बैच के अफसरों को तरजीह
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पीसीएस असोसिएशन की नई कार्यकारिणी में 2014 बैच और उसके बाद के पीसीएस अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय हुआ कि वरिष्ठ सदस्यों के आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत होने की संभावना को देखते हुए संगठन में निरंतरता बनाए रखने और जूनियर अधिकारियों को नेतृत्व का अवसर देने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है। इससे नए पदाधिकारियों को असोसिएशन में काम करने के लिए एक से दो साल का पर्याप्त समय मिल सकेगा। सावन मेला और कांवड़ यात्रा के कारण एजीएम जुलाई-अगस्त के बजाय सितंबर में कराने का फैसला लिया गया, ताकि अधिक अधिकारी बैठक और चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सकें। एजीएम नोटिस जारी होने के बाद जूनियर सदस्यों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 2013 से अब तक प्रत्येक बैच से एक सदस्य लेकर चुनाव समिति बनाई जाएगी, जो नई कार्यकारिणी का समयबद्ध निर्वाचन कराएगी।