Dr Syama Prasad Mukherjee Nation Above Power Bjp Remembers On 125th Birth Anniversary
‘डॉ. मुखर्जी ने सत्ता से अधिक राष्ट्र को दिया महत्व’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश बीजेपी द्वारा रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़े के तहत संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। नई दिल्ली जिले में हुई संगोष्ठी के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देश की अखंडता के लिए समय-समय पर बलिदान दिया है और डॉ. मुखर्जी का बलिदान उसी परंपरा का प्रतीक है। वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें उस नेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने सत्ता से अधिक राष्ट्र को महत्व दिया और अपने प्राणों की आहुति देकर ‘एक राष्ट्र, एक विधान’ का संदेश दिया।
इस दौरान सांसद योगेंद्र चांदोलिया, विधायक राजकुमार चौहान, मनोज शौकीन, गजेंद्र दराल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत और जिलाध्यक्ष विक्रम गुप्ता मौजूद रहे। वहीं नई दिल्ली जिले की संगोष्ठी में सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक नीरज बसोया, अनिल शर्मा और जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले ऐसे कुलपति थे जिन्होंने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को हिंदी में संबोधन के लिए आमंत्रित किया।
आज मनाई जाएगी 125वीं जयंती : दिल्ली बीजेपी ने बताया कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सुबह दिल्ली गेट के निकट स्थित उनकी प्रतिमा पर हर्ष मल्होत्रा माल्यार्पण करेंगे। वहीं शाम को सिविक सेंटर में आयोजित व्याख्यानमाला में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा संबोधित करेंगे।