Up Mango Exported To 30 Countries Export Capacity To Increase With Jewar Airport
30 देशों में जा रहा यूपी का आम : दिनेश प्रताप
Contributed by: Ranvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : तीन दिनों तक दशहरी, लंगड़ा, अरुणिका, अम्बिका और लखनऊ सफेदा समेत आम की 800 किस्मों से महकते आम महोत्सव-2026 का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल हुए 180 से अधिक विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यूपी का आम दुनिया के 30 से अधिक देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया किया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के चलते अब निर्यात लागत में कमी आएगी और कार्गो विमानों से यूपी का आम अब सीधे दुनिया भर के बाजारों तक पहुंच सकेगा।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आम महोत्सव के समापन समारोह में आम उत्पादकों के लिए ‘खाद्य प्रसंस्करण के महत्व और रोजगार सृजन में योगदान’ विषय पर एक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। आम महोत्सव के समापन समारोह में विधायक प्रभात वर्मा, विधायक पूजा पाल, एमएलसी पवन सिंह चौहान, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा, विशेष सचिव राज कमल यादव और वित्त नियंत्रक संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।