Aliganj Fire Incident Building To Be Demolished Tomorrow By Lda Demolition Cost To Be Recovered From Plot Owner
कल तोड़ी जाएगी अलीगंज में अग्निकांड वाली बिल्डिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद LDA ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को इस अवैध इमारत को ढहा दिया जाएगा। ध्वस्तीकरण का खर्च LDA भूखंड स्वामी से वसूल करेगा।
कार्रवाई को अंजाम देने के लिए LDA ने नगर निगम से मशीनरी और मलबा हटाने वाले वाहनों की मांग की है। LDA के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, ध्वस्तीकरण के दौरान कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए स्थानीय पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की मांग भी की गई है।