Allegation Of Rs 25 Crore Embezzlement Against Drug Firm Case Registered Against Five
दवा खरीदने वाली फर्म पर ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित दवा सप्लाई करने वाली एक फर्म ने दूसरी फर्म के मालिक समेत पांच लोगों पर 2.56 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित कंपनी ने केस दर्ज कराया है। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश निवासी रविंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी कंपनी ने मेसर्स आचार्य श्री सच्चिदानंद फार्मेसी को दवाओं की आपूर्ति की थी। उस दवा के दो करोड़ 56 लाख 37 हजार 624 रुपये बकाया हैं। संबंधित फर्म के मालिक आकाश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी करिश्मा गुप्ता, बजरंग लाल गुप्ता, संदीप गुप्ता और आकाश गुप्ता के ससुर विनोद ने लगातार भुगतान का आश्वासन दिया। भुगतान के संबंध में चेक जारी किए गए। बैंक में चेक लगाए तो वे बाउंस हो गए। संपर्क करने पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है ये लोग बकाया रकम को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों की फर्म को सील करके अपनी बकाया रकम दिलाने की मांग की है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।