Ashiyanas Dirty Water Supply Residents Troubled For Two Months Awaiting Solution
आशियाना में गंदे पानी की सप्लाई, नहीं हो रहा समाधान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : कानपुर रोड स्थित आशियाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से बड़ी आबादी परेशान है। क्षेत्र के सेक्टर-D, सेक्टर-H और इसके आसपास के इलाकों में सुबह-शाम नलों से दूषित पानी आ रहा है।
स्थानीय निवासी शमशेर सिंह, मोहन यादव आदि का आरोप है कि मामले में जलकल विभाग के जेई सहित कई कर्मचारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। शिकायत करने पर एक-दो दिन पानी ठीक आता है, लेकिन स्थिति फिर वैसी ही हो जाती है। रविवार सुबह भी नलों से बदबूदार पानी आया। इस संबंध में जलकल जोन-8 के एक्सईएन प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-D में नलकूप फेल हो गया है। दूसरे स्थान पर स्थित नए नलकूप से वैकल्पिक तौर पर जलापूर्ति की जा रही है। इस कारण शुरुआत में कुछ देर को गंदा पानी आता है। समस्या का निस्तारण करवाया जा रहा है।