Attempt To Run Over Bjp Mandal President With Thar Threatened With Rifle Goon Arrested
दबंग ने BJP मंडल अध्यक्ष पर थार चढ़ाने का किया प्रयास, दी धमकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
थार सवार दबंग ने भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष के साथ गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी अपनी गाड़ी में राइफल भी लेकर आया था। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्फाबाद गांव निवासी रामकिशन यादव बीजेपी की एक विंग के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को जब वह घर पर मौजूद थे, तभी गौरव नाम के युवक ने उन्हें सरकारी जमीन की जानकारी देने के लिए रोसेला फार्महाउस पर बुलाया। वह वहां गए तो गौरव उन्हें जमीन के बारे में जानकारी देने लगा। इसी दौरान पीड़ित के गांव का सुभाष यादव वहां थार से पहुंचा। आरोप है कि उसने तेजी से गाड़ी लाकर रामकिशन के पास रोकी। इससे पीड़ित डर गए। एक समय उसे ऐसा लगा कि सुभाष उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देगा। विरोध करने पर सुभाष ने रामकिशन के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं इस दौरान वह गाड़ी के अंदर रखी राइफल लेने भी गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुभाष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों का बयान भी दर्ज कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की असली वजह क्या है।