सांडों के कारण गलियों में निकलना हुआ दूभर

नवभारतटाइम्स.कॉम
bull menace streets of dankaur become difficult to traverse commuters distressed
n NBT न्यूज, दनकौर : कस्बे में आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि स्थानीय निवासियों का सड़कों और गलियों से गुजरना जानलेवा साबित हो रहा है। सड़कों पर झुंड बनाकर घूम रहे सांड आए दिन राहगीरों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों के अनुसार, सांड न केवल सड़कों पर बल्कि दुकानों और घरों के अंदर भी घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बच्चों को घर से बाहर भेजने में अभिभावक डर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, जबकि धरातल पर कार्रवाई नहीं हो रही है।