Chief Minister Jan Arogya Mela Organized At 66 Health Centers In Ghaziabad 3389 Patients Benefited
66 जगहों पर 3389 ने कराया इलाज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गाजियाबाद : 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 3389 मरीजों ने उपचार लिया। यहां सामान्य बीमारियों से लेकर पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गईं। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। राजनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. प्रियंका समानिया ने बताया कि मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, पेट संबंधी शिकायत और त्वचा रोग के मरीज सबसे अधिक पहुंचे। मरीजों को दवा देने के साथ मौसम जनित बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, संतुलित आहार लेने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान गंभीर स्थिति वाले 43 मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।