Childs Death Murder Case Registered Against Mother And Lover Brutal Beating Confirmed
मासूम की मौत के मामले में मां और प्रेमी पर हत्या का केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : मड़ियांव में साढ़े चार वर्षीय अहम की मौत के मामले में मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिता दिनेश की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस अब पूनम और उसके कथित प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम मड़ियांव से लेकर लोहिया संस्थान के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता दिनेश की तहरीर पर मां पूनम और उसके कथित प्रेमी अयोध्या निवासी प्रशांत उर्फ गौरव सिंह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत बेरहमी से पिटाई के कारण लिवर फटने और अत्यधिक रक्तस्राव से होने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट में शरीर पर पुरानी चोटों के निशान भी मिले थे। पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पूनम के साथ रहने वाले प्रशांत की भी घटना में भूमिका हो सकती है। एसीपी ने बताया कि सभी पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है।