Gosainganj Road Accident Car Collides With Stationary Truck Two Friends Dead Two Critically Injured
खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज़, गोसाईंगंज : गोसाईंगंज इलाके में सुलतानपुर रोड पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोड़रा गांव में कार शोरूम के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गोसाईंगंज सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य युवकों की हालत बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया।
रिश्तेदार की कार लेकर लखनऊ घूमने आए थेपुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब दो बजे की है। जनपद अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित पड़री गांव के रहने वाले सौरभ यादव (21) और अभिषेक यादव (20), अपने साथी मुसाफिरखाना के तेजगढ़ निवासी नितिन और गांव के ही अक्षय के साथ लखनऊ घूमने आए थे। चारों दोस्त सौरभ के एक रिश्तेदार की कार मांगकर लाए थे। देर रात लखनऊ से वापस अमेठी लौटते समय गोसाईगंज के कोड़रा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।