सोसायटी के एक विला में लाखों की लूट, दूसरे से विदेशी करंसी की चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida lakhs looted and foreign currency stolen from paramount golf forest society panic ensues
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

शहर की 130 मीटर रोड पर स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के दो विला में लूट ओर चोरी की घटना सामने आई हैं। आरोप है कि रविवार तड़के बदमाश हथियार के बल पर विला में घुसे ओर महिला से सोने की जूलरी और 35 हजार नकद लूट लिए। दूसरी घटना इसी सोसायटी में स्थित एक कंपनी मालिक के विला में हुई। वहां से चोर करीब डेढ लाख रुपये की वियतनाम की मुद्रा और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
सोसायटी के सी-126 विला में अपर्णा परिवार के साथ रहती हैं। रविवार सुबह वह दूसरी मंजिल पर अपने बच्चों के साथ सो रही थीं और सास-ससुर ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। अपर्णा के मुताबिक, पानी के पाइप के जरिये बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे। उसने शीशे के दरवाजे का लॉक खोला और कमरे में घुस गए। हथियार के बल पर महिला को कब्जे में ले लिया। गोली मारने की धमकी देकर महिला और उनके बच्चों को डराया गया। यहां से बदमाश सोने की चेन, दो अंगूठियां, अन्य आभूषण और घर में रखे 35 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए।