LDA वीसी को पत्र लिखकर की मामले में हस्तक्षेप की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
lda vc asked to intervene in urban woods project dispute deepens over public facilities and parking
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमती नगर स्थित अर्बन वुड्स फेज-1 और फेज-2 परियोजना में सार्वजनिक सुविधाओं, पार्किंग को लेकर विवाद गहरा गया है। परियोजना से जुड़े एक पक्ष अर्बन वुड्स फेज-1 ने एलडीए को विस्तृत पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप कर विवाद के जल्द समाधान की मांग की है।

अर्बन वुड्स फेज-1 के डिवेलपर शशांक गुप्ता का आरोप है कि वर्ष 2019 में स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप सार्वजनिक सुविधाओं और पार्किंग का उपयोग वर्तमान में संभव नहीं हो पा रहा है। इससे परियोजना के सैकड़ों आवंटी प्रभावित हो रहे हैं। शशांक के अनुसार, फेज-2 के डिवेलपर से विवाद के कारण निवासियों को स्वीकृत सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एलडीए वीसी को लिखे पत्र में दावा किया है कि उच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश के बावजूद फेज-2 के कार्यकारी निदेशक द्वारा परियोजना स्थल की दीवार तुड़वा दी गई। इसकी शिकायत पुलिस व अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शशांक ने वीसी से आवंटियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करवाने और विवाद का समाधान करवाने की मांग की है।