स्कूलों की हाउस टैक्स से जुड़ी आपत्तियों पर रिपोर्ट रखी जाएगी

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
nagar nigam executive meeting report on schools house tax objections presented vice president and deputy leader election today
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट के सभागार में सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है। बैठक में पहले कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। कार्यकारिणी में बहुमत होने से भाजपा का उपाध्यक्ष चुना जाना तय है। इस पद के लिए सबसे आगे पार्षद सुशील तिवारी पम्मी का नाम है। बैठक में स्कूलों से जुड़ी हाउस टैक्स आपत्ति की रिपोर्ट मेयर को सौंपी जाएगी। ऐसे में स्कूलों की आपत्ति को लेकर रविवारी को भी नगर निगम के जोनल कार्यालय खुले रहे।

बैठक में सबसे पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, क्योंकि उपाध्यक्ष का पद एक महीने से खाली है। फिर अन्य प्रस्ताव लाए जाएंगे। इनमें 24 व 30 अक्टूबर, 13 और 18 नवंबर को हुई कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही की पुष्टि होगी। यह पहला मौका होगा जब बैठक नगर निगम मुख्यालय के बजाय शिवरी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट पर होगा।
उपाध्यक्ष के बाद उपनेता का चुनाव : नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सदन में पार्षद दल का उप नेता चुनने की है। इसमें सबसे आगे पार्षद सौरव सिंह माेनू का नाम है। हालांकि, भाजपा के कई पार्षद राम नरेश रावत को दलित चेहरे के रूप में उप नेता बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं।