आनंद बने अध्यक्ष, शमील महामंत्री

नवभारतटाइम्स.कॉम
nagar nigam karmachari sangh anand verma elected president shamil akhlaq general secretary
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नगर निगम कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन आम सभा के माध्यम से किया गया। आनंद वर्मा अध्यक्ष, शमील एखलाक महामंत्री चुने गए। चुनाव वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामरंग मिश्रा, संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अकिल, राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विद्युत सुरक्षा निदेशालय उप्र पवन गौड़ की मौजूदगी में हुआ। अब्दुल तनवीर को संरक्षक, मोहम्मद शोएब, हेमन्त कुमार, सुखदेव प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष, मिर्जा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी, रेखा यादव को मंत्री चुना गया है।