निलंबित चौकी इंचार्ज ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में डाली अर्जी

नवभारतटाइम्स.कॉम
suspended chowki incharge files anticipatory bail plea in robbery case
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : चिनहट में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर दिवाकर सिंह और अनूप शुक्ला से पांच लाख रुपये की डकैती के मामले में नामजद कमता चौकी इंचार्ज मोहित ने कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) की अर्जी दाखिल की है। इस मामले में सीआरपीएफ के दरोगा जयप्रकाश यादव, बर्खास्त सिपाही समेत अन्य भी आरोपित हैं।

पुलिस इस मामले में जावेद हुसैन, आसिफ, प्रवेश त्रिपाठी और सिपाही पूरन सिंह को गिरफ्तार कर 1.25 लाख रुपये और दो कारें बरामद कर चुकी है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।