प्रदर्शनी के लिए मिलेगा आर्थिक सहयोग

नवभारतटाइम्स.कॉम
artists to get 15000 financial aid from uttar pradesh lalit kala akademi selection for exhibition organization begins
n NBT न्यूज ,लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी ने प्रदर्शनी आयोजन हेतु आर्थिक सहायता योजना 2026-27 के परिणामों की घोषणा कर दी है। अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि कुल 15 प्रतिभावान कलाकारों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। चयनित प्रत्येक कलाकार को अपनी कला प्रदर्शनी के आयोजन के लिए 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन नवोदित कलाकारों को मंच और वित्तीय संबल प्रदान करना है। डॉ. श्रद्धा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक अपनी कला प्रदर्शनी का आयोजन पूर्ण करना अनिवार्य होगा।