भाजपा के विधायक नहीं बदलेंगे सीट: राजेश्वर

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
bjp mla rajeshwar singhs retort to sp not 225 even 2 mlas wont change seats
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा और सपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने सपा की ओर से भाजपा को दी जा रही चुनावी चुनौती पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि 225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास पर पूरा भरोसा है।

डॉ.राजेश्वर सिंह की यह प्रतिक्रिया सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा लगभग 225 सीटों पर अपने पुराने और मौजूदा विधायकों के टिकट बदलने की तैयारी कर रही है। बीजेपी विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा कि सपा का यह बयान उसकी राजनीतिक हताशा को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अब जमीनी राजनीति से दूर होकर केवल सोशल मीडिया और बयानबाजी तक सीमित होती जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें