कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच के बाद ही पक्का होगा दाखिला

नवभारतटाइम्स.कॉम
college admission admission will be confirmed only after verification of documents know the complete process
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं और उनके ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद फीस जमा करने पर दाखिला होता है। हालांकि उस समय भी दाखिला पूरी तरह से पक्का नहीं होगा। यूनिवर्सिटी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने तक दाखिले कोप्रोविजनलमामला जाएगा। अगर दस्तावेजों में कोई कमी होगी, तो छात्र का दाखिला रद्द हो सकता है।

दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन : बता दें कि अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की जा रही है। फिलहाल 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होंगी और छात्रों को फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद छात्रों को अपने ओरिजनल दस्तावेज कॉलेज में जमा कराने होते हैं। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ. सुनील शर्मा ने बताया किछात्रों को पहले प्रोविजनल दाखिला दिया जाता है। इसके लिए उनके अंडरटेकिंग भी ली जाती है। दस्तावेजों की जांच आदि व यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दाखिला कंफर्म होता है।