यमुना पर लगे पंटून पुल को हटाएगा पीडब्ल्यूडी

नवभारतटाइम्स.कॉम
यमुना पर लगे पंटून पुल को हटाएगा पीडब्ल्यूडी
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : यमुना पर बने हुए पंटून पुलों को अगले कुछ महीनों से हटाने का काम पीडब्ल्यूडी की तरफ से किया जाएगा। बारिश के दौरान यमुना में जल स्तर बढ़ जाता है, जिससे पुलों पर चलने से कोई हादसा होने का खतरा रहता है। इसलिए पीडब्ल्यूडी छायंसा, अरुआ व महावतपुर में लगे पुलों को हटाने का काम करेगा। बारिशों का दौर खत्म होने के बाद अक्टूबर महीने में एक बार फिर से पुलों को लगा दिया जाएगा। एक पुल को हटाने व इसे फिर से लगाने पर करीब 24 लाख रुपये खर्च होंगे।

बता दें कि फरीदाबाद के कई गांवों के पास से यमुना नदी होकर गुजरती है। कई गांवों की जमीन यमुना के दूसरी तरफ है और लोगों को खेती करने के लिए वहां आना जाना पड़ता है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा की तरफ भी आना-जाना होता है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने यमुना नदी पर गांव छायंसा, अरुआ व महावतपुर में पंटून पुल बनाए हुए हैं। हल्के वाहन इन पुलों का इस्तेमाल कर यमुना के दूसरी तरफ आ जा सकते हैं। बारिशों के दिनों में ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में जल स्तर बढ़ जाता है। इससे पंटून पुल का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।

रेकमेंडेड खबरें