Palwal Industries Problems Dc Assures On Waterlogging Power Cuts Says Conducive Environment For Growth
असोसिएशन ने बताई समस्याएं तो डीसी ने कहा- इंडस्ट्री ग्रोथ के लिए अनुकुल वातावरण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल
इंडस्ट्रियल सेक्टर में जलभराव , बिजली और पीने के पानी की परेशानी है। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से ठप है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर टूटा हुआ है। लगातार बिजली कट से इंडस्ट्री को प्रोडेक्शन निरंतर घटता जा रहा है। यह बात मंगलवार को पलवल इंडस्ट्री असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर को यह बात कही। उपायुक्त ने कहा कि पलवल जिला की भौगोलिक स्थिति, दादरी मुंबई रेलवे काॅरिडोर, दिल्ली-वडौदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे, केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे आधुनिक परिवहन कनेक्टीविटी है। जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं और सरकार भी उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। इंडस्ट्री उत्पादन और व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे स्थानीय महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।