Iti Trade Selection Deadline Extended Apply Now Until July 15
आईटीआई में ट्रेड चयन के लिए समय बढ़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हथीन : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। आईटीआई हथीन के इंचार्ज मनोहर लाल ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे अब अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन विकल्प चयन और जमा करने की तिथि 3 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि हथीन आईटीआई में 12 ट्रेड्स में 444 सीटों पर दाखिले होने हैं। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार आईटीआई और व्यवसाय चुनकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई हथीन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संस्थान में महीने कैंपस इंटरव्यू और रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।