Pm Sewa Scheme Emphasis On Skill Development And Employment Opportunities For Youth In Palwal
पीएम सेतु योजना को लेकर हुई बैठक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBTन्यूज, पलवल : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को पीएम सेतु योजना को लेकर बैठक हुई। इस दौरान पीएम सेतु योजना के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास , रोजगारपरक प्रशिक्षण, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय स्थापित करने व प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही योजना के उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने व अधिकाधिक युवाओं तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई। निदेशक डाॅ. बिनुजीत ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से संस्थान के प्रशिक्षुओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।