पेट्रोल से दिक्कत

नवभारतटाइम्स.कॉम
ethanol blended petrol impact on vehicle mileage and engine people buying expensive premium petrol
इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट का मुद्दा गरमाया हुआ है। देशभर से इथेनॉल वाले पेट्रोल से वाहनों का एवरेज कम होने के साथ ही इंजन खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि सरकार लगातार इससे इनकार कर रही है लेकिन अब कार बनाने वाली कंपनियों ने भी सरकार के पक्ष में इस तरह के पेट्रोल से कोई नुकसान नहीं होने का दावा कर रही हैं। वहीं, अपने वाहनों को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लोग डेढ़ गुना कीमत वाला प्रीमियम पेट्रोल खरीदने लगे हैं। उनका तर्क है कि वाहन खराब होने से बचने के लिए महंगा पेट्रोल खरीदना बेहतर है।

विनय गौतम, लखनऊ