Fraud On Crores Of Land Colony Built Without Registry Death Threat On Protest
करोड़ों की ज़मीन पर काट दी कॉलोनी, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: फर्रुखनगर थाना एरिया के सुल्तानपुर गांव में एक व्यक्ति ने जमीन मालिक की बिना सहमति, बिना किसी रजिस्ट्री या जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) के फर्जी डॉक्युमेंट तैयार कर करोड़ों रुपये की जमीन पर करीब 18-20 मकान और एक मंदिर का निर्माण करवा दिया। जब असली जमीन मालिक को इसकी भनक लगी और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। आर्थिक अपराध शाखा (EOW-2) की जांच और डीसीपी वेस्ट के आदेश के बाद फर्रुखनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-30 स्थित यूनिवर्ल्ड सिटी के रहने वाले प्रशांत ठाकरान ने पुलिस को बताया कि वह मौजा सुल्तानपुर, तहसील फर्रुखनगर स्थित 8 कनाल जमीन के मालिक हैं। 24 अप्रैल 2025 को यशपाल ने उनसे जमीन खरीदने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों के बीच 11,000 प्रति वर्गगज के हिसाब से 5 करोड़ 17 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शर्त यह थी कि पूरी रकम का भुगतान होने के बाद ही जमीन की रजिस्ट्री होगी और मौके पर कब्जा दिया जाएगा।