नए ड्रेस कोड में होगा LU का दीक्षांत

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow universitys convocation ceremony new dress code attire decided according to summer season
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में एक दशक बाद दीक्षांत समारोह की जगह के साथ परिधान में भी बदलाव कर दिया गया है। विवि ने सभी शिक्षकों के लिए इस बार नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। गर्मी को देखते हुए समारोह के लिए ग्रीष्मकालीन भारतीय परिधान निर्धारित किया गया है। इसमें पुरुषों के लिए सफेद रंग का भारतीय कुर्ता-पाजामा और मरून रंग की हाफ कोटी निर्धारित की है। वहीं महिलाओं के लिए क्रीम रंग की साड़ी मरून कोटी तय की गई है। विवि में समारोह की समीक्षा बैठक कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि पूर्व निर्धारित परिधान मुख्य रूप से सर्दियों के अनुकूल तैयार किया गया था। 31 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।