फिर से शहर डूब गया, जाने कब होगा पार

नवभारतटाइम्स.कॉम
millennium city drowned in rain when will it overcome waterlogging
nNBT रिपोर्ट, शंकर चौक

... लगता है आमिर खुसरो का ये दोहा मिलेनियम सिटी के जिम्मेदारों ने आत्मसात कर लिया है। उन्हें लगता है डूबकर ही शहर जलभराव से पार पा सकता है, इसलिए हर साल बैठक पर बैठक की जाती है, तैयारियों का जायजा लिया जाता है, समीक्षा होती है निरीक्षण होते हैं, लेकिन बारिश होते ही शहर फिर से डूब जाता है। ऐसे में लोगों के मन में भी सवाल उठने लगा है कि जाने डूबी हुई मिलेनियम सिटी कब इस समस्या से पार पाएगी। मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश से फिर से पूरे शहर में जलभराव हो गया। ओल्ड सिटी, न्यू गुड़गांव , हाइवे, SPR और सोहना रोड पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे खराब हालात ओल्ड सिटी के एरिया में हुए। हाइवे पर नरसिंहपुर सहित कई जगहों पर जलभराव हुआ। हाइवे का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से साफ न होने के कारण यहां पर सर्विस रोड पूरी तरह पानी से लबालब दिखी। सिविल लाइन जैसे पॉश एरिया में दो जगहों पर रोड धंस गई। यहां पर दो गाड़ियां फंस गई। इसके अलावा शहर के इंडस्ट्री एरिया में भी जलभराव हुआ। जलभराव और तेज बारिश के कारण हाइवे का अधिकतर हिस्सा जाम हो गया। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। जाम में कई स्कूल बसें फंस गई। पालम विहार एरिया में भी एक किलोमीटर से अधिक वाहनों की लंबी लाइनें थी।