Noida Sector 82 Service Road Piled With Garbage Local Residents Facing Severe Problems
सेक्टर-82 की सर्विस रोड पर लगे कूड़े के ढेर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-82 के पॉकेट-7 के बाहर स्थित सर्विस रोड पर कई दिनों से कूड़े का ढेर जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं होने के कारण कूड़े का अंबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है और लोगों का वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे समस्या और गंभीर होती जा रही है। राहगीरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी और बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से सर्विस रोड पर जमा कूड़े को तत्काल हटाने और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।