Old Rivalry Assault Two Accused Arrested Iron Rod Recovered
पुरानी रंजिश में मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र की अर्जुन नगर पुलिस चौकी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया भी बरामद कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि वह 28 जून को अपनी बाइक की सर्विस कराने अर्जुन नगर की गली नंबर-1 में गए थे। वहां मयंक और उसके दोस्त ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में अर्जुन नगर चौकी की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र से ही दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान तरुण उर्फ टीटी निवासी अर्जुन नगर व मयंक उर्फ मनकु निवासी मदनपुरी, गुड़गांव के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि मयंक उर्फ मनकु के खिलाफ गुड़गांव में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला पहले से दर्ज है।