‘खतरों की पहचान भी करेगी कैमरे की AI गार्ड तकनीक’

नवभारत टाइम्स
qubos ai guard technology now cameras wont just record theyll also identify threats
NBT रिपोर्ट, नई दिल्लीः हीरो ग्रुप के स्मार्ट डिवाइस ब्रैंड Qubo ने अपनी सिक्योरिटी कैमरा और डैशकैम रेंज में AI गार्ड तकनीक मंगलवार को पेश की। कंपनी का दावा है कि नई तकनीक कैमरों को केवल रिकॉर्डिंग डिवाइस तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि संभावित खतरों की पहचान कर अलार्म बजाने, विडियो कॉल करने और फुटेज को क्लाउड पर सुरक्षित रखने जैसे सेफ्टी फीचर भी देगी। कंपनी के फाउंडर और CEO निखिल राजपाल ने बताया कि AI गार्ड अब सभी क्यूबो सिक्योरिटी कैमरों और डैशकैम 4G Live में उपलब्ध होगा। आने वाले महीनों में इसे पूरी डैशकैम रेंज में शामिल किया जाएगा। कंपनी ने नया डैशकैम प्रो 2K फ्रंट और रियर कैमरा भी लॉन्च किया। इसमें 2K क्वॉड HD रिकॉर्डिंग और एक्सिडेंट का पता लगाने वाला G सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।