युवक की हत्या में परिजन बोले एनकाउंट करें

नवभारतटाइम्स.कॉम
young man brutally murdered family alleges police negligence and demands encounter of the accused
n NBT न्यूज, मोदीनगर : गांव पूठरी निवासी तरुण की हत्या के मामले में पुलिस पर लापरवाही लगाकर परिजनों ने मंगलवार को निवाड़ी थाने पर हंगामा किया और आरोपी के एनकाउंटर करने की मांग की। उनका कहना था कि आरोपी ने पहले गांव निवासी एक युवक पर पेचकस से ताबड़तोड़ वार किए थे। इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई थी। पुलिस ने इसकी अनदेखी की और इसी कारण तरुण की जान चली गई। पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई करती तो तरुण पर हमला नहीं होता।

सोमवार सुबह गांव पूठरी निवासी तरुण की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने गुप्तांग पर चोट पहुंचाने के साथ उसकी आंख तक फोड़ दी थी। पुलिस ने गांव निवासी निरांचल उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि तरुण एवं उसके साथी उसे बाबा कहकर चिढ़ाते थे। इसके चलते वह उनसे खुन्नस रखता था। तरुण के साथियों में प्रिंस भी शामिल था। तरुण की हत्या आरोपी ने रविवार शाम में की थी, जबकि प्रिंस पर रविवार सुबह ही पेचकस से वार किए गए थे। प्रिंस ने थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना भी दी थी। प्रिंस पर हमले में पुलिस ने आरोपी निरांचल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया और शाम में आरोपी को तरुण टकराया गया और आरोपी ने तरुण की हत्या कर दी।
थाने पर हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि यदि प्रिंस के मामले में पुलिस टीम तत्काल गांव में पहुंचकर आरोपी को पकड़ लेती तो यह दुखद शाम नहीं होती।