Administration Wakes Up After Rain 2 Crores Released For Cleaning 15 Drains In Yamuna City
बारिश शुरू हुई तो याद आई नालों की सफाई
Contributed by: Sunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा : बारिश शुरू होने के बाद यमुना सिटी एरिया में पड़ने वाले 15 नालों की सफाई की याद आई है। सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले इन नालों की सफाई के लिए यमुना अथाॅरिटी ने दो करोड़ रुपए जारी किए हैं। दो दिन से जिलेभर में हुई बारिश ने जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। इसके पीछे नालों की सफाई भी बड़ी वजह है। अब जब बारिश शुरू हो गई तो नालों की सफाई की याद आई है। यमुना अथॉरिटी ने अपने एरिया में पड़ने वाले 15 नालों की सफाई के लिए दो करोड़ का बजट अधिशासी अभियंता ऊपरी माट शाखा, खंड गंगनहर, खुर्जा को भेजा है। अभी नालों की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। टेंडर जारी करने से लेकर अन्य प्रक्रिया में महीने भर तक का समय लगता है। यीडा के महा प्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी ने बताया कि नालों की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पैसा दे दिया गया है। सिंचाई विभाग ही सफाई कराएगा।