Lucknow Nagar Nigams Cleanliness Drive In 110 Wards On Rajnath Singhs Birthday
नगर निगम ने शहर के सभी 110 वाॅर्डों में चलाया सफाई अभियान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को नगर निगम ने शहर के सभी 110 वाॅर्डों में सफाई अभियान चलाया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभियान का आगाज़ किया। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री का जनसेवा और लखनऊ के विकास के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।