बोस की अनकही गाथाओं को बताएगी किताब

नवभारतटाइम्स.कॉम
new book netaji bharat ki ankahi gatha to tell untold stories of netaji subhas chandra bose
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गांधीजी और जवाहरलाल से क्या संबंध थे? उनके आक्रोश को कितना दबाया गया? उन्होंने भारत क्यों छोड़ा? आजाद हिंद फौज का क्या हुआ? उनके सिपाही कहां गए? 18000 क्विंटल सोने का क्या हुआ? सिंगापुर में जमा डॉलर का क्या हुआ? उनकी मौत कैसे हुई? माउंटबेटन ने जवाहर को सिंगापुर क्यों बुलाया? ऐसे कई सवालों के जवाब आज भी अधूरे हैं। इन्हीं सवालों के जवाबों को 'नेताजी-भारत की अनकही गाथा' किताब में दर्ज करने की कोशिश की गई है।

यह जानकारी शुक्रवार को इस किताब के लेखक व वरिष्ठ अधिवक्ता आईबी सिंह ने दी। किताब का विमोचन हाई कोर्ट के महामना हॉल में इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर जज न्यायमूर्ति राजन राय ने किया। मौके पर सीनियर पत्रकार सुनीता एरन, लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड आरपी शाही, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डीजी डॉ. राकेश तिवारी और अवध बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एलपी मिश्रा मौजूद रहे।
'एनिमी ऑफ माई एनिमी' से बढ़ी उत्सुकता

आईबी सिंह ने बताया कि 2021 में वो कोरोना के बाद अमेरिका गए थे। वहां कुछ दिन घूमने के बाद लाइब्रेरी में जाना शुरू किया। वहां एक किताब 'एनिमी ऑफ माई एनिमी' पढ़ी। इस पुस्तक ने उनकी उत्सुकता बढ़ाई। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश, फ्रेंच, अमेरिकन आदि के लेखकों ने 50 से ज्यादा किताबें नेताजी पर लिखीं। जबकि, हमारे देश में यह कम थीं। उन्होंने बताया कि 2021 से 2026 तक नेताजी पर लिखी कई किताबों को पढ़ा। उसके बाद खुद किताब लिखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि लिखते समय डॉ. राकेश तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि इतिहास की बातों का ऑथेंटिक होना जरूरी है। इसलिए हर घटना को रेफरेंस के साथ लिखना शुरू किया। किताब में सारी घटनाओं का रेफरेंस है। आवरण चित्र 12वीं की छात्रा ने बनाया है।

जलियांवाला बाग की भी घटना

सुनीता एरन ने कहा कि मेरी पहली किताब जब आई तो डर लगा क्या रिएक्शन होगा? कितने क्रिटिसाइज किया जाएगा? बहुत सी चीजें सोचती थी। उन्होंने किताब के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें नेताजी से जुड़े कई संस्मरण हैं। जलियांवाला बाग की भी घटना है। इसमें नेताजी के विचारों को दर्शाया गया है। किताब में कई सारी महत्वपूर्ण चीजें हैं जो जाननी चाहिए। उनकी मैरिज के बारे में इंटरेस्टिंग स्टोरी है। ऑस्ट्रेलियन महिला से शादी के समय दिमाग में क्या चल रहा था, वह सब काफी डिटेल में है। नेताजी को लेकर गुमनामी बाबा जैसी किताबें भी हैं। हालांकि उनकी मौत के बारे में डिटेल के साथ लिखा है। हर चैप्टर महत्वपूर्ण है।

रेकमेंडेड खबरें