जैक्सन इंजीनियर्स का स्वच्छ ऊर्जा पर फोकस

नवभारतटाइम्स.कॉम
jackson engineers appoints alexey ustinov as independent director in clean energy
n NBT न्यूज, नोएडा : ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जैक्सन इंजीनियर्स लिमिटेड (जेईएल) ने वैश्विक ऊर्जा विशेषज्ञ एलेक्सी उस्तीनोव को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी का कहना है कि उनकी नियुक्ति से बोर्ड की विशेषज्ञता, कॉरपोरेट गवर्नेंस और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास रणनीति को मजबूती मिलेगी। कंपनी ने आने वाले समय में ऊर्जा एवं इंजीनियरिंग परियोजनाओं के विस्तार के साथ भारतीय इंजीनियरों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की भी योजना जताई है। एलेक्सी उस्तीनोव के पास सस्टेनेबल एनर्जी सिस्टम्स, इलेक्ट्रिफिकेशन, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में 30 वर्षों से अधिक का वैश्विक अनुभव है। वह पहले सीमेंस एनर्जी और कमिंस जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में वरिष्ठ नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। जैक्सन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि उस्तीनोव का अंतरराष्ट्रीय अनुभव कंपनी की विकास यात्रा और गवर्नेंस ढांचे को नई दिशा देगा। कंपनी के वाइस चेयरमैन सुंदीप गुप्ता ने बताया कि कंपनी ऊर्जा, सस्टेनेबल एनर्जी, सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही है। ऐसे में उनका अनुभव परिचालन उत्कृष्टता और दीर्घकालिक मूल्य सृजन में अहम भूमिका निभाएगा।

रेकमेंडेड खबरें