Sundarkand Tree Plantation And Fruit Distribution In Lucknow On Rajnath Singhs Birthday Bjps Service Week
सुंदरकांड का किया पाठ, लगाए पौधे, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा महानगर ने शहरभर में धार्मिक, सामाजिक व सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य कार्यक्रम हनुमान सेतु पार्किंग स्थल पर सुंदरकांड पाठ के रूप में हुआ। इसका आगाज महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने श्रीराम दरबार व हनुमानजी की पूजा कर किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान: उपमुख्यमंत्री और आनंद द्विवेदी ने सुभाष अग्रवाल, अजय अरोड़ा, बृज किशोर द्विवेदी, साधना वर्मा, माधुरी शुक्ला सहित 10 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
वहीं भाजपा लखनऊ महानगर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। मौके पर महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सौरव वाल्मीकि, मंत्री आनंद पांडे, मंडल अध्यक्ष रिंकू मिश्रा मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा नेता राजेश पांडेय ने विवेक खंड स्थित सर्वोदय पार्क में पौधरोपण कर रक्षामंत्री के जन्मदिन को हरियाली दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अलावा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और चंद्रिका देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ।