Al Niño Threat Water And Food Crisis May Increase In India
अल नीनो से बढ़ सकता है जल और खाद्य संकट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
photo hai
NBT न्यूज, लखनऊ : द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजिनियर्स (इंडिया) यूपी चैप्टर की ओर से शुक्रवार को ' अल नीनो व वैश्विक जलवायु' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजिनियर्स भवन में मुख्य वक्ता, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के निदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर के तापमान में असामान्य वृद्धि (अल नीनो) से वैश्विक वायुमंडल प्रभावित होता है। इसके कारण भारत में सूखा , कृषि व खाद्यान्न उत्पादन में गिरावट, भूजल स्तर में कमी और महंगाई जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए आधुनिक तकनीक व सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईईआई के अध्यक्ष वीपी सिंह ने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक चुनौती बताया। संचालन प्रो. जमाल नुसरत ने किया और अंत में मानद सचिव एनके निषाद मौजूद रहे।