Rain Stopped Peoples Troubles Continue Due To Waterlogging In Faridabad
बारिश बंद, परेशानी बरकरार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
बारिश थमने के बाद भी कॉलोनी और ग्रीनबेल्ट में अब भी पानी जमा है। पल्ला क्षेत्र की कॉलोनियों से पानी निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गुरुवार की दोपहर बारिश बंद हो गई थी। इसके बाद शहर में कई जगहों पर पानी जमा हो गया, लेकिन शाम तक काफी जगह से पानी की निकासी भी हो गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को भी कई जगहों पर पानी जमा है। पल्ला एरिया के विनय नगर और रोशन नगर समेत अन्य कॉलोनियों में अब भी पानी जमा है। लोग अपने घरों में है, जिन्हें आने जाने में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर दुपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा। हालांकि इस एरिया में निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने निरीक्षण कर पानी निकासी के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा।नैशनल हाइवे और ग्रीनबेल्ट में भरा पानी : नैशनल हाइवे अजरौंदा चौक पर रोड किनारे पानी जमा है। पानी की वजह से रेंग-रेंग कर वाहन चले। अजरौंदा चौक को पार करने में पांच मिनट का समय लगता है, लेकिन शुक्रवार को 15 मिनट तक रुकना पड़ा। ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रीनबेल्ट में जगह-जगह पानी जमा है। लोगों का कहना है कि इस वजह से मच्छर और जलजनित बीमारियां फैलने का डर है।