सेक्टर-37 में सड़क बनी तालाब

नवभारतटाइम्स.कॉम
sector 37 road becomes pond waterlogging in faridabad due to rain public commute disrupted
n NBT न्यूज, फरीदाबाद: सेक्टर-37 में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। लोगों को कहना है कि प्रशासन की ओर से यहां बरसाती पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

मथुरा रोड से बाईपास की ओर जाने वाली रोड पर बरसाती पानी भरा हुआ है। घुटनों तक पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वाॅर्ड-24 के पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार गुरिंदर सिंह ग्रेवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। यहां बरसाती पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। डिस्पोजल पर मोटर काम नहीं कर रही है। यहां एक मोटर खराब पड़ी हुई है। कई गाड़ियों में पानी भरने से गाड़ी बीच रोड पर ही खराब हो गई। यहां निजी स्कूल के सामने वाले रोड पर भी पानी भरा हुआ है, इससे जाम की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है। दूसरी ओर निगम अधिकारी जलभराव की समस्या को दूर करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में निगम के एसई ओमबीर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।