Palla basantpur Road To Be 7 Meters Wide Corporation Speeds Up Efforts By Removing Encroachment
पल्ला-बसंतपुर रोड 7 मीटर होगी चौड़ी, हटेगा अतिक्रमण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद: पल्ला-बसंतपुर रोड बनाने के लिए निगम ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को निगम कमिश्नर ने पल्ला एरिया का निरीक्षण किया। साथ ही अतिक्रमण के कारण रोड और नाले के निर्माण में आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पानी व सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है। कई जगह अतिक्रमण होने से रोड निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रहा है। इसे हटाने के लिए निशानदेही कराई जाएगी और मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम हटाएगा। ताकि रोड को सात मीटर चौड़ा किया जा सके। पल्ला एरिया में बारिश के बाद कई कॉलोनी और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया था। इसके संज्ञान में आने के बाद निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर विवेक गिल समेत कई अधिकारी उनके साथ थे।