स्वास्थ्य मंत्री ने 30 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट ऐम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

नवभारतटाइम्स.कॉम
health minister flags off 30 advanced life support ambulances major boost to healthcare services
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा गांव से 30 अडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) ऐम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव व बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली समेत कई लोग मौजूद रहे। आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर के लिए 40 एएलएस ऐम्बुलेंस को रवाना किया था। इस तरह कुल 70 आधुनिक ऐम्बुलेंस प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित की गई हैं। आरती सिंह ने इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।