सब्जीमंडी व्यापारियों के समर्थन में भाकियू ने किया प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम
bku protests in support of sabzimandi traders questions nagar nigams anti encroachment drive
nNBT न्यूज, लखनऊ : टेढ़ी पुलिया स्थित सब्जीमंडी में नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान से प्रभावित व्यापारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को अलीगंज स्थित जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे सब्जी व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें लगाने के लिए सुनिश्चित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हलीम, सरदार गौतम, मोनू यादव, संतलाल पाल और राजाराम लोधी सहित कई नेता मौजूद रहे।