Cji To Inaugurate Tower Of Justice Today Cm Saini And Union Ministers Also Present
टावर ऑफ जस्टिस का आज CJI करेंगे लोकार्पण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत शर्मा टावर ऑफ जस्टिस का आज लोकार्पण करेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , अर्जुन राम मेघवाल, राव इंद्रजीत सिंह, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा , सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहेंगे। लोकार्पण से पहले जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने शनिवार को परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।