Sir Campaigns Last 3 Days Blos Accelerate Pace On Weekend Special Focus On Gated Societies
SIR : सिर्फ 3 दिन और, वीकेंड पर अभियान ने पकड़ी रफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतिम तीन दिन बचे हैं। 14 जुलाई तक गणना फॉर्म जमा किए जाने हैं। इसे देखते हुए शनिवार को जिले में BLO ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाया। इस वीकेंड ज्यादा फोकस गेटेड सोसायटी और हाईराइज बिल्डिंगों में रहने वालों पर रहा, क्योंकि इन इलाकों में बड़ी संख्या में वर्किंग क्लास लोग रहते हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जहां पति और पत्नी दोनों नौकरी करते हैं और सप्ताह के सामान्य दिनों में घर पर नहीं मिलते।BLO शनिवार सुबह ही घर-घर पहुंचे और ऐसे वोटरों से संपर्क किया, जो पहले नहीं मिल पाए थे। कई सोसायटी में लोगों को मौके पर ही गणना फॉर्म देकर उन्हें भरवाकर कलेक्ट किया गया। कुछ लोग जो शहर के बाहर घूमने गए हुए थे, वे भी लौट आए हैं, उन्होंने भी फॉर्म भरे। ऑनलाइन गणना फॉम भरने की भी सुविधा जारी है। जो लोग ऑनलाइन फॉर्म भरने में सक्षम हैं, उनसे अपील की गई है कि वह इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें। 14 जुलाई के बाद गणना फॉर्म जमा नहीं किए जा सकेंगे।